रायपुर

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 1 शव समेत हथियार बरामद....सर्चिंग जारी

रायपुर | पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत लगातार जारी है। इसी के तहत फिर एक खबर आई है कि दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई भारी गोलाबारी चली है जिसमें फोर्स को सफलता हासिल हुई है।

जानकारी के अनुसार जवानों ने गोलाबारी के दौरान एक नक्सली को मार गिराया है और कुछ घायल भी हुए हैं। मारे गए नक्सली की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस फोर्स मौके पर ही मौजूद है।

ध्यान देने वाली बात है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरंगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार, गमपुर के जंगल में भारी संख्या में हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर शाम जवानों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था।

आज 5 अप्रैल की सुबह उसी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। जब मुठभेड़ रुकी, तो जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है। पुलिस का अनुमान है कि कई और नक्सली घायल हुए हो सकते हैं।