दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने छह दिन में याद कर सुनाया हनुमान चालीसा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों को जिस जीवटता के साथ शिक्षा दी जाती है, उतनी ही शिद्दत के साथ बच्चों में संस्कार भी रोपित किए जाते है। इस बार बच्चों को हनुमान चालीसा याद करने का टारगेट दिया गया। और बच्चों को उत्साह तो देखिए महज छह दिन में ही बच्चों ने 40 चौपाईयों वाली हनुमान चालीसा याद कर डाली। शनिवार 10 अक्टूबर को जब मंच पर आकर बारी-बारी से बच्चों ने पूरी चालीसा सुनाई तो प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने खूब तालियां बजाई।

शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि मंडल में हर शनिवार को होने वाले हनुमान पाठ का क्रम स्कूल में भी प्रारंभ किया गया है। पिछले शनिवार को हमने बच्चों से कहा था कि वे हनुमान चालीसा याद करें, बच्चों ने इसमें उत्साह दिखाया और पूरी चालीसा याद कर ली। आज 10 अक्टूबर को पहली से पांचवी तक के कई बच्चों ने पूरी चालीसा पढ़कर सुनाई। जिसमें अभिज्ञा शुक्ला, गूंजिता साहू, ईशान वर्मा, दिव्यांशी साहू, दीक्षा साहू, दिव्या साहू, हर्षित साहू, आराध्या पांडे, गीतांजलि  राव, काव्या साहू, तायशा मानिकपुरी, ख्याति साहू, भोज कृष्णा साहू, आशीष ठाकुर ,मोक्ष पाल, सर्वज्ञ जगत, हर्षिता श्रीवास, तन्मय साहू, मोक्ष साहू ,आशीष साहू ने पूरी हनुमान चालीसा सुनाई। प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार, शिक्षक विवेक सिंह राजपूत और वनिता बैरागडे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कृत किया।