शासन का बड़ा आदेश... बोर्ड परीक्षा अब अत्यावश्यक सेवा में... काम करने कोई नहीं कर सकेगा मना
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। शासन ने बोर्ड की परीक्षाओं को अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है। इस संबंध में बकायादा नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा से संबंधित कार्यों को तीन महीने के लिए अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया गया है। अब परीक्षा से संबंधित कामों को करने से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है।
देखें आदेश
