पीला चावल देकर मतदान के लिए किया आमंत्रित, कलेक्टर पहुंच मुख्य सचिव के घर
रायपुर। मतदान को लेकर लोगों में जागरूकता लाने निर्वाचन आयोग की पहल पर नित नवीन प्रयोग किए जा रहे है। 7 मई को राजधानी रायपुर में मतदान करने के लिए एक अनूठी रस्मी परम्परा निभायी गई। मुख्य सचिव अमिताभ जैन को कलेक्टर गौरव सिंह ने निवास जाकर दिया पीला चावल देकर मतदान करने के लिए आमंत्रित किया।
इसी क्रम में क्रमश:मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने उनके निवास पहुंचकर आमंत्रण दिया। पीला चावल देकर मतदान के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री के सचिव एस बसवराजू को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने उनके निवास पहुंचकर आमंत्रण दिया। कलेक्टर की पाती और पीला चावल देकर किया मतदान करने का आग्रह किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने उनके निवास पहुंचकर भी आमंत्रण दिया।