रायपुर

मदर्स डे सेलिब्रेशनः 12 मई को मां की रसोई के साथ मदर और ग्रेडमदर रैंप की रहेगी धमक

रायपुर। रविवार, 12 मई को अंबुजा सिटी सेंटर माल विधानसभा रोड में मातृत्व को नमन करते हुए मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 से 7 बजे तक होगा। सेलिब्रेशन में मां रसोई के साथ मदर्स और ग्रेडमदर्स का रैंप सहित विविध स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र मंडळ की महिला सभासदों के लिए आयोजन निःशुल्क होगा।

कार्यक्रम के आयोजक अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि रविवार 12 मई को मदर्स डे है। मातृत्व को नमन करते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन अंबूजा सिटी सेंटर माल विधानसभा रोड में किया जा रहा है। कार्यक्रम में कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस दौरान महिलाओं के लिए मां की रसोई, रैंप विथ मदर, मैच फैशन शो, ग्रेडमदर रैंप शो, गेम्स फार मदर्स एंड क्विज का आयोजन किया जाएगा। अनिल ने आगे बताया कि महाराष्ट्र मंडळ की महिला सदस्यों के लिए सभी स्पर्धाएं निःशुल्क है।