रायपुर

“तक्षशिला” पुस्त्कालय पहुंचे कलेक्टर गौरव सिंह... बच्चों से कहा-टू द पॉइंट पढ़िये सफलता अवश्य मिलेगी

रायपुर। मोतीबाग परिसर स्थित तक्षशिलापुस्त्कालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने काफी संख्या में बच्चे आते है। ऐसे में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह साथ, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं ज़िला पंचायत सीईओ विश्वदीप तक्षशिलालाइब्रेरी पहुंचे। वहां पहुंचकर कलेक्टर ने बच्चं से कहा कि टू द पॉइंट पढ़िये सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे युवाओं से लाइब्रेरी से जुड़े सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने टैरिस एरिया में लाइब्रेरी के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे और क्लास ली। जिसमें उन्होंने यूपीएससी एवं पीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को अनेक विषयों पर टू द पॉइंट कैसे तैयारी करना है बताया। ख़ासकर भारतीय संविधान को व्यावहारिक तरीके से कैसे समझें एवं मस्तिष्क पटल पर लंबे अंतराल के लिए कैसे रखें इसपर विशेष व्याख्यान दिया साथ है।

आधुनिक इतिहास के बिंदुओं पर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विषयों को रटे नहीं बल्कि कॉनसेप्ट क्लीयर करते हुए पढ़ाई करें। युवाओं ने चर्चा-परिचर्चा के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह से सवाल भी किए जिसका उन्होंने ने जवाब भी दिया। ग़ौरतलब है तक्षशिला लाइब्रेरी सभी सदयों के लिए जिन्होंने लाइब्रेरी की सदस्यता ग्रहण की हैं सातों दिन चौबीसो घंटा संचालित है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसका औचक निरीक्षण किया।