रायपुर

मंदिर हसौद स्थित अजवा पेपर फैक्टी में लगी भीषण आग.... लगभग 15 से 17 टन कागज जलकर खाक

रायपुर। मंदिर हसौद स्थित अजवा पेपर एंड बर्ड मिल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड के 4 वाहन मौके पर पहुंचे हैं और आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ केवल रॉ-मैटेरियल जला है। आगजनी में एक शेड एक पूरा जल गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. लगभग 15 से 17 टन कागज जला है।

SDM पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि दोपहर लगभग 1.30 बजे के आसपास सूचना प्राप्त हुई है। फायर ब्रिगेड से जल्दी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। कागज की आग है इसलिए उसको फैलाकर बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सक्षम प्राधिकारी जांच करेंगे की किस वजह से आग लगी है. प्रारंभिक रूप से कहना उचित नहीं है. आग बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. कोई जनहानि नहीं हुई, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.