बस्तर पर्यटन व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा, कोलकाता और भुवनेश्वर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जुड़ने से
रायपुर | बस्तर का मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जल्द ही कोलकाता और भुवनेश्वर के इंटरनेशन एयरपोर्ट से जुड़ने जा रहा है | एलायंस एयर इस रूट पर जल्द ही हवाई सेवाएं देने की शुरुवात करेगी | नए रूट पर हवाई सेवाओं के लिए एयर एलायंस ने सहमति भी दे दी है | उड़ीसा के भुवनेश्वर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी चालू होते ही बस्तर में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलने के साथ ही, बस्तर से विदेश जाने वाले लोगों को आसानी से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेने लगेगी |
बस्तर में नए रूट पर हवाई सेवाओं की शुरुवात 7 जून से शुरू होने की सम्भावना है | दिल्ली / जबलपुर / जगदलपुर / बिलासपुर रूट पर 7 जून से एलायंस एयर के द्वारा हवाई सेवा शुरू की जा रही है | जगदलपुर से दिल्ली के लिए यह दूसरी फ्लाइट होगी | अभी इंडिया के द्वारा दिल्ली से हैदराबाद होते हुए जगदलपुर के लिए फ्लाइट सेवा प्रदान की जा रही है |
एलायंस एयर के द्वारा अब कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करने पर सहमति दी गई है | बहुत जल्द ही कोलकाता / बिलासपुर / जगदलपुर / बिलासपुर / कोलकाता रूट पर हफ्ते में एक दिन हवाई सेवा शुरू हो जाएगी | वहीं हैदराबाद / जगदलपुर / भुवनेश्वर / जगदलपुर / हैदराबाद रूट पर भी हफ्ते में एक या दो दिन फ्लाइट सेवा दी जाएगी | नए रूट पर हवाई सेवाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी तो है ही साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग में भी उम्मीद कर रहे है कि नए रूट पर हवाई सेवाओं से बस्तर के पर्यटन व्यवसाय को लाभ होगा |