रायपुर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए आवश्यक : कुलपति

रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र से क्रियान्वयन के संबंध में आज दिनांक 31 मई 2024 को विश्वविद्यालय में शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकों के लिए एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया  l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों को सैद्धांतिक के साथ व्यवहारिक शिक्षा की भी आवश्यकता है इसके बगैर शिक्षण व प्रशिक्षण की प्रक्रिया अधूरा ही होता हैl
 
नई शिक्षा नीति शिक्षा के  इस अधूरेपन को पूरा करने में सहायक है l  इस कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति 2020 से संबंधित तमाम मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई एवं इसके क्रियान्वयन एवं इससे जुड़े तमाम तकनीकी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित डॉ जी ए घनश्याम ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों के लिए एक नवीन संभावना लेकर आया है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के पास अध्ययन के लिए असीमित अवसर एवं व्यापक विषय क्षेत्र उपलब्ध होगा जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभाओं का विकास बेहतर तरीके से कर पाएंगे l वहीं द्वितीय रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित डॉ डी के श्रीवास्तव  ने बताया कि  विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा के विकास के लिए एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की आवश्यकता हैl
 
युवा शक्ति ही किसी राष्ट्र के निर्माण का आधार होता हैl प्रत्येक  युवा शक्ति को आत्मनिर्भर  एवं तराशने का कार्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा होगाl मनुष्य जीवन के भौतिक व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति का शिक्षण एवं प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति में सन्निहित हैl उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति निश्चय ही नए भारत के निर्माण में सहायक होगाl प्रो. प्रीति के सुरेश निर्देशक मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर  ने कहा की मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहता है जिससे प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थियों के उत्तरोत्तर विकास में वृद्धि होl
 
विश्वविद्यालय के  एनईपी सेल के समन्वयक प्रो बलवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में बहुमुखी प्रतिभा के विकास की जरूरत है जो नई शिक्षा नीति में सम्मिलित है  विद्यार्थियों के लिए यह लाभकारी होगा जिसका लाभ उन्हें व्यवसायिक जीवन में प्राप्त होगा l उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया l इस कार्यक्रम के संबंध में मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रीती के. सुरेश ने इस आयोजन के संबंध में  जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यशाला में  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, संयोजक नई शिक्षा नीति 2020 सेल व प्राध्यापक गण उपस्थित रहे l