"स्वस्थ जीवन के लिए योग" कार्यशाला के दूसरे दिन बताए गए सूर्य नमस्कार के फायदे
रायपुर। इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर योगिक साइंसेज और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में "स्वस्थ जीवन के लिए योग" पर कार्यशाला 1 जून से 4 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला के दूसरे दिन 2 जून को योग विशेषज्ञ के रूप में डॉ मंजू झा ,निर्देशक ,मृत्युंजय योग ने कहा "योग को अपनी जीवन में रखे " इसके साथ ध्यान योग तंत्र "संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम् देवा भागं यथा पूर्वे संजाना उपासते ||" से प्रारंभ किए। जिसमें सूक्ष्म व्यायाम - गुल्फनमन, जानुनमन, व सूर्य नमस्कार करते हुए ,सांस की गति लेते व छोड़ते समय कितने अंतराल रहना चाहिए। जिससे रक्त प्राणी व मांसपेशियों की लाभकारी होती है।
उन्होंने बताया कि क्रिया में सूक्ष्म सावधानी से करना चाहिए आसन मे सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र को बताये (1) ॐ मित्राय नमः। (2) ॐरवये नमः। (3) ॐ सूर्याय नमः। (4) ॐ भाणवे नमः। (5) ॐ खगाय नमः। (6) ॐ पूष्णे नमः।(7) ॐ हिरण्यगर्भाय नमः। (8) ॐ मरीचये नमः। (9) ॐ आदित्याय नमः।(10) ॐ सवित्रे नमः।(11) ॐ अरकाय नमः।(12) ॐ भास्कराय नमः। सूर्य नमस्कार मंत्रों साथ के आसनों को कराये , इसके तत्पश्चात वेगस नर्व दस नंबर का जो ब्रेन के साथ समंज्सय बनाते है यह बताते हुए ,खोपड़ी, पेट ,छाती ,पर टैपिंग कराते हुए,लाभ को बताते हुए योग का अभ्यास कराए।
कार्यशाला के दूसरे दिन 200 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभागी के रूप में प्रत्यक्ष माध्यम से शामिल हुए । सभी योग लाभार्थियों ने पूरी ऊर्जा के साथ योग का अभ्यास किया।