रायपुर

ट्रैफिक सिग्नल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक यलो ही रहेगा, भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन का निर्णय

रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन द्व्रारा एक के बाद एक निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को गर्मी के प्रकोप से कम से कम परेशान होना पड़े। वहीं रायपुर शहर की बात करें तो चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना न पड़े, इसलिए नए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक सिग्नल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक यलो ही रखे जाने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं जिस दिशा में वाहन ज्यादा रहेगी वहां का ग्रीन सिग्नल ज्यादा समय तक रहेगा। यातायात पुलिस के इस निर्देश से अब दोपहिया वाहन चालको को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है |