अंबिकापुर स्थित स्पोर्टस सेंटर व होटल राधे कृष्ण में लगी भीषण आग, लोगों के फंसे होने की आशंका
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से बड़ी खबर आ रही है। अंबिकापुर में सोमवार सुबह-सुबह स्पोर्टस सेंटर और होटल राधे कृष्ण में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। वहीं, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के होटल के अंदर फंसे होने की आशंका है। यह आग आकाशवाणी चौक के समीप चोपड़ापारा के पास लगी है।
खेल सामग्रियों के साथ जूते, कपड़े होने के कारण आग तेजी से फैली है ऐसा मन जा रहा है | एक ही बिल्डिंग में दोनों व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित होते है। घना रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। अगल-बगल के घरों व दुकानों में आग लगने की संभावना पर लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया गया है। रिंग रोड से लगा क्षेत्र होने तथा लोगों की भारी भीड़ से यातायात बाधित हो रह था। भीड़ को हटाकर आग पर काबू पाने पूरा प्रयास किया जा रहा है। चार मंजिला बिल्डिंग के सभी तल में आग फैल चुकी है। भूतल पर आग बुझा लिया गया है लेकिन ऊपर के तल में सामान धू-धू कर अभी भी जल रहा हैं।