रायपुर

छत्तीसगढ़ में 7 जून से CCPL का आगाज, शुभारंभ मैच में रायपुर और बिलासपुर टीम के बीच होगा मुकाबला

रायपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा CCPL (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) का आयोजन 7 जून से किया जा रहा है। नया रायपुर स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। क्रिकेट प्रेमी रायपुर के स्टेडियम में मैच का आनंद उठा सकते हैं।  

आपको बता दें कि शुभारंभ मैच रायपुर और बिलासपुर टीम के बीच होगा। इसमें हर टीम में पांच-पांच मैच खेलेंगे। विजेता टीम को 15 लाख और उप- विजेता टीम को 11 लाख रुये का नगद पुरस्कार वह ट्रॉफी दी जाएगी। मैच कार्यक्रम के शुभारंभ में सुप्रसिद्ध सिंगर बीप्राक का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। पूरा मैच निशुल्क रहेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार 7 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और खेल मंत्री टंकराम वर्मा इस टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। CCPL के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि इस टूर्नामेंट के जरिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफार्म मिलेगा। 

CCPL में रायपुर राइनोस, बिलासपुर बुल्स, सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसंस, रायगढ़ लायंस और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच मुक़ाबला होगा। 7 जून को सुबह 8 बजे से मैच शुरू होगा। बीसीसीआई और आईपीएल की तरह ही मैच होगा, लेकिन फाइनल के समय में बदलाव किया जाएगा जो कि शाम 5 बजे होगा।