रायपुर

अमन साहू गैंग को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला आरोपी राजवीर सिंह चावला मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी पुलिस ने अमन साहू गैंग को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला आरोपी राजवीर सिंह चावला को मध्यप्रदेश के बड़वानी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजवीर सिंह चावला स्वयं पिस्टल बनाकर पिस्टल की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री का व्यापार करता था।  आरोपी पिस्टल की खरीदी बिक्री के लिए फर्जी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल करता, ग्राहक से सम्पर्क होने के बाद व्हॉट्सएप कॉलिंग के माध्यम से पिस्टल की खरीदी-बिक्री की जाती थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में चार आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी मयंक सिंह ने  कुछ दिनों पूर्व आरोपी राजवीर के फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से उससे संपर्क किया। मयंक ने राजवीर को शूटर रोहित स्वर्णकार को पिस्टल उपलब्ध कराने कहा था। जिसके लिए उनसे 35 हजार रुपये भी दिए थे। आरोपी रोहित स्वर्णकार से मिले इनपुट के आधार पर राजवीर को मध्यप्रदेश के जिला बड़वानी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि राजवीर के कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जब्त किया गया है। अब तक प्रकरण में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 223/24 धारा 399, 402, 386, 120बी भादवि. एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

बतादें कि पुलिस ने अमन साहू गैंग के 4 शुटरों रोहित स्वर्णकार पिता निरंजन स्वर्णकार उम्र 26 साल निवासी गली नंबर 13 बोकारो थाना चास जिला बोकारो झारखण्ड।  मुकेश कुमार पिता चिमनलाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान। देवेन्द्र सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान। और पप्पू सिंह उर्फ पप्सा पिता मोहन सिंह उम्र 31 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान को पूर्व में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग पिस्टल जप्त किया गया था।