मुख्यमंत्री कृषि विभाग की आग करेंगे समीक्षा, 14 जून को स्वास्थ्य और 15 जून को पीएचई व जेल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रशासनिक काम-काज में कसावट लाने के लिए विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों का सिलसिला 13 जून से शुरू कर दिया हैं। इन बैठकों में आम जनता से जुड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री साय आज यानी 13 जून को अपने निवास कार्यालय में दोपहर 1 बजे से कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे से पशुधन विकास, मत्स्य पालन और दुग्ध महासंघ के काम-काज की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री 14 जून को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर में सुबह 11.30 बजे स्वास्थ्य सेवाएं तथा दोपहर 3 बजे चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की बैठक में आयुष्मान भारत सहित आम जनता को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा होगी।
समीक्षा बैठक में इसी क्रम में मुख्यमंत्री 15 जून को अपने निवास कार्यालय में सुबह 11.30 बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा दोपहर 2 बजे गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा करेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।