पांच लाख की इनामी महिला नक्सली सहित 4 को किया गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली। जवानों ने 5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर हत्या, आईईडी ब्लास्ट, रोड काटना, पाम्पलेट लगाना जैसे कई गंभीर आरोप है।
बता दें कि बीजापुर समेत सभी नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा हैझ इसी कड़ी में डीआरजी बीजापुर, थाना भैरमगढ़-मिरतुर और CAF की 15वीं वाहिनी की संयुक्त टीम केशकुतुल और जप्पेमरका के पहाड़ी जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी।
सर्चिंग के दौरान पुलिस को देख ये नक्सली जंगलों में छिपते और भागते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 लाख की इनामी महिला नक्सली सहित 4 नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पाम्पलेट और बैनर बरामद किया है।