रायपुर

भीषण गर्मी के चलते “शाला प्रवेश उत्सव” की तिथि बढ़ी.. अब 26 जून को खुलेंगे स्कूल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की गई है। अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 'x' पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए “शाला प्रवेश उत्सव” की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के दिये निर्देश।

 बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।