विधायक पद से इस्तीफा देने घर से निकलने से पहले बृजमोहन बोले… दुखी मन से दे रहा हूं इस्तीफा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपने विधायकी के पद से इस्तीफा देने घर से निकलने वाले हैं। जहां मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, मैं बहुत दुखी मन से इस्तीफा दे रहा हूं। केंद्रीय मंत्री मंडल को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, उम्मीदें अभी भी कायम है।
बतादें कि बृजमोहन अग्रवाल अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा सीट से अपनी जीत दर्ज की है। 18 जून से पहले उन्हें अपने एक पद से इस्तीफा देना है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके नवीन पद यानी सांसदी स्वमेव ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में पार्टी के निर्देशों के अनुसार बृजमोहन अग्रवाल विधायकी पद से इस्तीफा देने वाले है। इस्तीफा देने के लिए घर से निकलने के पहले अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं बहुत दुखी मन से इस्तीफा दे रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी उम्मीद कायम है।