रायपुर

मितानिनों के खाते में अब राशि आनलाइन ट्रांसफर : स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब राज्य की मितानिन बहनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह उनका मानदेय बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जायेंगे।

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को एक बड़ी सौगात देने की बात कही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में उनका खयाल रखना राज्य का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब राज्य की मितानिन बहनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह उनका मानदेय बैंक खाते में मिलने लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस पुष्टि की घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही मितानिन बहनों को आनलाइन बैंक खाते में भुगतान मिलने लगेगा। वहीं मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के बाद राज्य की मितानिनों को यह सौगात देने की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मितानिनों के जरिए गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के कार्यों की प्रशंसा की है। बताया जा रहा कि, इस योजना शुरूआत मुख्यमंत्री साय के हाथों से होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रहे हैं।  

इस दौरान देश में छत्तीसगढ़ में सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मितानिनों का प्रयोग किया गया था। इसके बाद अन्य राज्यों में अन्य नामों से भी लागू किया गया। वहीं प्रदेश में कुल 70 हजार मितानिनें कार्यरत हैं, जिन्हें हर महीने 4 हजार रुपये मानदेय के रूप में भुगतान किया जाता है। वर्तमान में यह भुगतान आफलाइन होता है। दूर-दराज के जिलों के मितानिनों को मानदेय के लिए जिला मुख्यालयों तक आना पड़ता है। खाते में राशि आने की सुविधा के बाद उन्हें मानदेय के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि सरकार की इस नई पहल के तहत मितानिन महिलाओं के मानदेय का भुगतान ‘महतारी वंदन योजना’ के तर्ज पर किया जाएगा।

जैसे ‘महतारी वंदन योजना’ में प्रदेश की महिलाओं के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, वैसे ही मितानिनों बहनों का मानदेय भी सीधे ऑनलाइन उनके खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री के हाथों से होगी।

विष्णु देव साय की सरकार छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रही है।

इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार निरंतर जारी रहेगा।

हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया कि इस योजना की शुरुआत कब होगी। इस खबर के बाद मितानिन बहनों को राहत जरूर मिलेगी।