पाॅवर कंपनी के औद्योगिक संबंध एवं वित्त विभाग से अधिकारी-कर्मचारियों की विदाई
2024-06-30 04:53 PM
213
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग अधीनस्थ औद्योगिक संबंध कार्यालय से अनुभाग अधिकारी उमेश कुमार ब्रम्ह को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता विनोद कुमार अग्रवाल, विंग कमाण्डर ए.श्रीनिवास राव, उपमहाप्रबंधक (आईआरओ) गोपाल खण्डेलवाल, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) पंकज सिंह, कल्याण अधिकारी अतुल तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर अग्रवाल ने श्री ब्रम्ह को शाॅल, श्रीफल एवं प्रतीकात्मक भेंट कर सम्मानित किया।
ब्रम्ह ने अपनी सेवायात्रा में निभाये विभिन्न दायित्वों को याद करते हुए कहा कि मानव संसाधन के अधिकारियों से उन्हें निरन्तर सहयोग व प्रोत्साहन मिलता रहा, जिससे वे विषम परिस्थितियों में भी सर्वोत्तम कार्य करने में सक्षम रहे। इसी प्रकार वित्त विभाग सें भी सहायक प्रबंधक संतोष कुमार भोई, निज सचिव अरूण कुमार सोनी, अनुभाग अधिकारी फुल्लम चंद्राकर एवं अनुभाग अधिकारी निर्मल प्रसाद दास को विदाई दी गई। इस अवसर पर ईडी एमएम चैहान, संदीप मोदी, वाई.बी. जैन एवं नंदिनी भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें स्वस्थ, समृद्ध व संपन्न जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रकाशन अधिकारी अनामिका मण्डावी ने किया।