आईएएस रानू साहू, समीर और सौम्या चौरसिया पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में एक और एफआईआर
रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला परिवहन लेवी मामले में ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तीन नई एफआईआर दर्ज की है। निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ईओडब्ल्यू और एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यह मामला दर्ज किया हैं। तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।
बता दें, ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया और उनके परिवार के नाम 9 करोड़ 20 लाख रुपए की 29 अचल संपत्ति होने की पुष्टि की है। इधर, रानू साहू पर साल 2015 से 2022 तक करीब चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति खुद के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदने का आरोप लगा है। जबकि उनके सेवा में आने के बाद से 2022 तक का कुल वेतन 92 लाख रुपए बताया जा रहा है।