भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर बाइक रैली और गोष्ठी 23 जुलाई को
रायपुर। भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर मगंलवार 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय, न्यू चंगोराभाठा, रायपुर, में पूज्यनीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी एवं भारत माता छायाचित्र पर डीप प्रज्ज्वलन के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। ततपश्चात बाइक रैली दोपहर 12 बजे से राँवाभाठा, बंजारी माता मंदिर से निकलेगी। रैली समाप्त होने के बाद स्वल्पाहार एवं शाम 4 बजे से होटल राजमहल, आजाद चौक बिरगांव रायपुर में गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया है।
भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री रायपुर जिला तेज प्रताप सिन्हा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ प्रदेश के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम केवल जिला के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। इसलिए भारतीय मजदूर संघ रायपुर जिला से पंजीकृत समस्त यूनियन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ (रेलवे), बिजली कर्मचारी महासंघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, राज्य कर्मचारी महासंघ, मध्याह्न भोजन रसोई संघ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन संघ, रिक्शा ऑटो मजदूर संघ, भारतीय संविदा महासंघ, समस्त यूनियनों के कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम में शामिल होना सुनिश्चित किया गया है।