रायपुर

बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों का मिलन समारोह संपन्न

रायपुऱ। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत के सेवानिवृत अधिकारियों ने राजधानी के ग्रैंड नीलम होटल में अर्धवार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर वरिष्ठतम इंजीनियर एके राय एवं श्रीमती राय का एसपी चतुर्वेदी एवं एमबी मेंढेकर ने सपत्नीक पुष्प हार ,गुलदस्ता, साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं इंजीनियर एमएल बैस एवं श्रीमती बैस का एके श्रीवास्तव एवं एसपी  रेगे द्वारा सपत्नीक तथा इंजीनियर पीके चौहान एवं श्रीमती चौहान का आरके भागवत, डीडी पात्रिकर एवं आरएस साहू द्वारा सपत्नीक पुष्प हार ,गुलदस्ता, साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।  ओपी खंडेलवाल ने सपत्नीक सम्मानित अतिथियों को फ्लावर लैंप प्रदान कर सम्मानित किया।

अभिनंदन  पश्चात सीपी पांडे, एके श्रीवास्तव, एसपी रेगे, आरके भागवत ने सम्मानित अतिथियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात सम्मानित अतिथियों ने उद्बोधन में अपने अनुभव को साझा करते हुए आयोजन की सराहना की तथा  इस तरह की आयोजन भविष्य में भी करते रहने हेतु प्रेरित किया। लंच के पश्चात श्रीमती रॉय, श्रीमती रेगे, आरडी सोनकर, बीएन विश्वास, बीबीपी मोदी, समद्दार, जेके जैन एवं अन्य अधकारियों ने करोके पर गीत प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन आरके भागवत ने व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन ए पी बारले  एवं हाऊजी का संचालन डीडी पात्रिकर और श्रीमती पात्रिकर एवं श्रीमती अग्रवाल ने किया।