दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंडल के वार्षिक कार्यक्रमों में देवेंद्र नगर महिला केंद्र बढ़ाएगा सहभागिता

रायपुर महाराष्ट्र मंडल की देवेंद्र नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने अपनी अक्टूबर माह की मासिक बैठक में मंडल के वार्षिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं इसी माह होने वाले मराठी सोहळा को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक का आयोजन केंद्र की सदस्या संगीता कविश्वर के निवास में संपन्न हुई।

देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिका नम्रता गान्गने ने बताया कि बैठक में महाराष्ट्र मंडल में अक्टूबर माह में होने वाले मराठी सोहळा पर और दीपावली फराळ की अधिक से अधिक बिक्री कर दिव्यांग बालिकाओं के सहयोग की रुपरेखा तैयार की गई। केंद्र की सदस्यों ने अपने घर के साथ अपने परिचितों और पड़ोसियों को भी मंडल के फराळ के लिए प्रेरित करने की हामी भरी। इस अवसर पर महिलाओं के मनोरंजन के लिए हाउजी खेला गया। सदस्या संगीता कविश्वर ने ताशपत्तो, सिक्कों, कांच की प्याली, पासा आदि से सुंदर खेल खिलाया। जिसमें 12 ताश के पत्तो के लिए पासा फेंका गया। जो नंबर आता उस पर कटोरी गिन कर सिक्का रख देते। आधे मिनट के खेल में सबने बहुत आनंद लिया।  इसमें श्वेता सायंकार प्रथम और नम्रता गान्गने ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

बैठक में यह तय किया गया कि प्रत्येक मीटिंग में एक भजन तैयार किया जाएगा। संगीता कविश्वर ने विभिन्न भागों के रोचक व्यंजन तैयार कर सबका आत्मीय स्वागत किया। अंत में हनुमान चालीसा के सस्वर पाठ के साथ बैठक का समापन हुई। बैठक में संयोजिका नम्रता गान्गने, सहसंयोजिका दीपाली अमीन, सविता भागडीकर, हर्षला भाराम्बे, पद्मजा लाड  के अलावा श्वेता सायंकार, रश्मि मेन्ढेकर, कुमुद लाड, साक्षी टोळे, संगीता कविश्वर आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहीं।