उत्कृष्ट गो सेवा के लिए जन्माष्टमी पर मां बगलामुखी गो-सेवा समिति सम्मानित
रायपुर। श्री राधाकृष्ण सेवा समिति भिलाई द्वारा कोसानगर भिलाई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां बगलामुखी गोशाला समिति, हाथबंद, नंदनवन ,रायपुर के सदस्य को उनकी उत्कृष्ठ गो सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
मां बगलामुखी गोशाला समिति के सचिव गणेशा जाधव पाटिल ने बताया कि श्री राधाकृष्ण सेवा समिति द्वारा यह आयोजन का शानदार 19वां वर्ष था। छत्तीसगढ़ फिल्मों के निर्माता-निर्देशक मोहन सुंदरानी, पद्मश्री.पंडवानी गायिका उषा बारले कार्यक्रम में उपस्थित थी। जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेजगत के 50 कलाकारों का तथा गोसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासो के लिए मां बगलामुखी गो-सेवा समिति, रायपुर के गो सेवक पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। राधाकृष्ण समिति ने गो सेवा समिति के संरक्षक गोपाल टावरी, उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, सचिव गणेशा जाधव पाटिल, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टावरी और संरक्षक सदस्य गुणवंत घाटगे को सम्मानित किया।