रायपुर

पितृ मोक्ष अमावस्या पर 2 अक्टूबर को पुरखा उद्यान में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हवन

रायपुर। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर 2 क्टूबर को सरजू बांधा श्मशान घाट विकास समिति की ओर से सभी ज्ञात अज्ञात मृतकों के आत्मा की शांति एवं सदगति के लिए सर्व पितृ मोक्ष आमावश्या के दिन सुबह 8 बजे से हवन पूजन, पिंडदान तर्पण का कार्यक्रम पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा के सानिध्य में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर, पुरखा उद्यान सरजू बांधा तालाब किनारे  टिकरापारा रायपुर में कराया जाएगा।

सरजू बांधा शमशान घाट विकास समिति टिकरापारा रायपुर के अध्यक्ष माधव लाल यादव और सचिव  गोवर्धन झंवर ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्राद्ध पूजन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सरजू बांधा मुक्तिधाम में वर्षो से बने हुए मृतकों के कच्चे पक्के मठ पर तोड़फोड़ मलमूत्र का त्याग एवं उनके मठों का अपमान होता था। चूंकि समिति के अथक प्रयास से सरजू बांधा तालाब का सौंदरीयकरण  एवं बाउंड्रीवॉल पूर्ण होने से पुरखों के मठों का अपमान बंद हो गया है और 24 घंटे जलाऊ लकड़ी, पीने के शुद्ध पानी एवं अन्य जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुक्ति धाम से लगे हुए आसपास के 6 वार्डों के लोग यहां अपने मृतक परिजन के मृत्यु संस्कार का कार्यक्रम  कर रहे हैं। मृतकों के आत्मा की शांति एवं सदगति के लिए सर्व पितृ मोक्ष आमावश्या के दिन पूजन, पिंडदान तर्पण का कार्यक्रम पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा के सानिध्य में कराया जाएगा।