रायपुर

कायस्थ समाज ने धूमधाम से मनाई लाल बहादुर शास्त्री जयंती

रायपुर। छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज जिला रायपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई। समाज के संरक्षक रज्जन  श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद खरे, उषारज्जन श्रीवास्तव संरक्षक महिला प्रकोष्ठ, विनीता श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डॉ. मनीष श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, राहुल श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अशोक श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, अमृता श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुषमा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, डॉ. विवेक श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, निर्मल निगम जिला उपाध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, नवीन श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव बेबी प्रिंसी इत्यदि बड़ी संख्या में कायस्थ जनों ने शास्त्री को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। 
सभा में सभी कायस्थ जनों ने लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज की निश्वार्थ सेवा करने की शपथ ली। समाज ने यह भी निर्णय लिया कि शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिये सुगम व्यवस्था बनाने के लिए सीढ़ी का निर्माण शासन व नगर निगम की अनुमति प्राप्त कर समाज करेगा।