आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत, शुक्रवार से हो रही बारिश
2023-03-18 04:40 PM
336
रायपुर। बदले मौसम के कारण राजधानी सहित प्रदेश भर में शुक्रवार शाम से बारिश हो रही है। जहां एक ओर जगदलपुर में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, वहीं कवर्धा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा में शुक्रवार शाम से बारिश हो रही थी। शनिवार को भी सुबह बारिश होती रही। इस दौरान सहसपुर लोहारा ब्लाक के ग्राम हरदी में बारिश के दौरान दो ग्रामीण बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नवागांव खुर्द निवासी ननकू पिता चुकुदास साहू और ग्राम रगरा निवासी परमानंद पिता रामतू पटेल के रूप में की गई।