नक्सलियों के लगाए स्पाइक होल के चपेट में आने से जवान घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। यह घटना रविवार को हुई, जब सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। घायल जवान की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नक्सली हमला बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुन्नूर में हुआ। घायल जवान की पहचान आशीष नाग के रूप में हुई है, जो दंतेवाड़ा DRG में तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर की संयुक्त टीम रविवार को सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों के लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आकर जवान घायल हो गया।