छत्तीसगढ़

अमित शाह का बस्तर दौरा: केंद्रीय गृहमंत्री आज शाम पहुंचेंगे बस्तर , पहली बार कोई गृह मंत्री बिताएगा रात

रायपुर। देश के गृहमंत्री 25 मार्च को बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इसकी घोषणा माहभर पहले ही हो चुकी थी और इस इंतजार को अब महज एक दिन ही शेष रह गए हैं। माओवादियों का मांद कहलाने वाले बस्तर में केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ के बस्तर में मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री रात बस्तर में गुजारेंगे। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। वे बस्तर जिले के करनपुर में स्थित कोबरा 201/204 बटालियन के कैंप में आएंगे। यहां CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह लगभग 5 से 7 घंटे कैंप में रुकेंगे।

उनके प्रवास से पहले कैंप के चारों तरफ हर दिन करीब 5 हजार जवान सर्चिंग पर निकल रहे हैं। सड़क-गांव से लेकर जंगलों में सुरक्षाबल तैनात है। ड्रोन कैमरे से भी इलाके में नजर रखी जा रही है। सूत्रों से पता चला कि अमित शाह करीब 5 से 7 घंटे इस कैंप में रहेंगे। हालांकि, प्रोटोकॉल में कुछ फेर बदल होने की भी संभावना है। इधर, कैंप और उसके आस-पास के गांवों में करीब 3 से 4 ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। 15 दिन पहले ही दिल्ली से भी CRPF और इंटेलिजेंस की टीम यहां पहुंच चुकी है।