छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल नवरात्र के तीसरे दिन यहां रहेंगे व्यस्त, जानिए उनका दिनचर्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार 24 मार्च को राजधानी रायपुर में आयोजित  विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 11 बजे से लेकर देर रात कर का उनका शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।
 
 
जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास से फाफाडीह पहुंचेगे। यहां वे आवी-1 फाफाडीह अंडरब्रिज का लोकार्पण करेगें। यहां से वे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से वे दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम पहुंच साइंस कालेज रायपुर द्वारा आयोजित हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों को निपटाने के वाद वे सीएम हाउस वापस लौट जाएंगे।
 
वहीं शाम तो छह बजे से साइंस कालेज मैदान में राडा की ओर से आयोजित 7वें आटो एक्सप्रो-2023 में शिरकत करेंगे। शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साइंज कालेज मैदान से लाल चौक मंडी रोड देवेंद्र नगर पहुंचेगे। वहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौट जाएंगे।