छत्तीसगढ़

नक्सल सर्चिंग के दौरान नक्सली वर्दी, नक्सल साहित्य एवं अन्य समाग्री बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल प्रभावित नगरी एरिया के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला बल गरियाबंद ई-30, एसटीएफ, सीआरपीएफ,  कोबरा बटालियन की 207 वाहिनी एवं धमतरी डीआरजी की संयुक्त टीम द्वारा नगरी, सिहावा (धमतरी) एरिया में सर्चिंग गस्त के लिए निकली थी।

सर्चिंग के दौरान 5 मार्च को सुबह ग्राम ठोठाझरिया (सिहावा) धमतरी मंदागीरी पहाडी के पास नक्सलियों की उपस्थिति पायी गई। जो सुरक्षाबलों को अपनी ओर आते देख कर नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भागने में सफल हुए। सुरक्षाबलों को एरिया सर्चिंग के दौरान नक्सली वर्दी, नक्सल साहित्य एवं अन्य समाग्री बरामद हुये।  शासन के आत्मसमर्पण नीति के तहत समाज के मुख्यधारा से जुड़ने के लिए नजदीकी थाना, चौकी, कैम्प एवं दूरभाष नम्बर 94792-27805 पर संपर्क कर आत्मसमर्पण कर सकते है।