रेकी ग्रॅण्ड मास्टर्स कैटेगिरी सेमिनार में शामिल हुई ज्योति अंदनकर
रायपुर। विश्व रेकी अभियान द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड एवं एडवांस रेकी सेमिनार में रायपुर की ज्योती अंदनकर ने रेकी ग्रॅण्ड मास्टर्स कैटेगरी में रायपुर छत्तीसगढ़ से अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। भारत के लगभग सारे राज्य और 6 अलग-अलग देशों भारतीय मूल के 400 ग्रॅण्ड मास्टर्स सेमिनार में शामिल हुए।
दिल्ली रेकी फाउंडेशन के गुरुदेव एनके शर्मा और गुरुमां सविता शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं गुरुजी गजानन सावकार, दुर्गा सावकर के विश्व रेकी अभियान द्वारा यह सेमिनार देवो भूमी उत्तराखंड हरिद्वार में दिनांक 23 मार्च को संपन्न हुई। ग्रैड मास्टर श्रीमती अंदनकर, टेरो कार्ड रीडर और हीलर है। दिव्य प्रकाश, नाम से रजिस्टर्ड संस्था चलाती है।