छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रफ्तार के कहर ने छीनी दो जिंदगी, छह लोगों की हालत गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ रही गाड़ियां लगातार लोगों की जिंदगी छीन रही है। इस बार एक भीषण सड़क हादसा छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में घटित हुआ। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप में बैठे छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 27 मार्च की देर रात महासमुंद जिले के नरतोरा पड़ाव के पास यह हादसा हुआ। तेलीबांधा झलप के रहने वाले कुछ ग्रामीण एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पिकअप में सवार होकर डोकरपाली गए थे। जहां से रात में घर वापस लौट रहे थे। नरतोरा पड़ाव के पास ग्रामीणों को लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि पिकअप में 25 लोग सवार थे।

पिकअप के ट्रैक्टर ट्राली से टकराते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। टक्कर से पिकअप सवार दो लोगों  की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 लोग हादसे में घायल हुए है। जिसमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रहीहै। सभी घायलों को 112 की मदद से झलप उप स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा पहुंचाया गया। जहाँ सभी का उपचार जारी है,वहीं पटेवा पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल भेजवाया और मामले की जांच शुरु कर दी है।