नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे... महाराष्ट्र मंडल ने जताया गहरा शोक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने पर महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
काले ने कहा कि कुछ लोग वर्दी को जीते हैं, उन्हीं में एक आकाश राव भी थे। कर्तव्य पथ पर चलकर आतंक और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले एक वीर सपूत को हमने खो दिया। यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
काले ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा मराठी समाज और महाराष्ठ्र मंडल रायपुर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। कल सुबह 9 बजे माना पुलिस कैंप में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा फिर वहीं से महादेवघाट ले जाया जाएगा।