छत्तीसगढ़

CG: मुख्यमंत्री साय आज कोरबा को देंगे 223 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात, कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण और महारानी अहिल्याबाई की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

 कोरबा 12 जून 2025 मुख्यमंत्री साय आज कोरबा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय कोरबा के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करने के साथ ही महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही जिले की विकास को रफ्तार देने मुख्यमंत्री साय 223 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण कर जिलेवासियों को सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव के साथ ही उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट में कोरब पहुंचेंगे। कोरबा पुलिस लाइन में बनाये गये अस्थायी हेलीपेड में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री पुलिस लाइन के बगल में ही नव निर्मित कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करने के साथ ही महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कोरबा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार से अधिक लागत की 66 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों में 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार से अधिक राशि के 16 कार्यों का लोकार्पण एवं 199 करोड़ 77 लाख 71 हजार से अधिक राशि की 50 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल हैं। कोरबा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ डिप्टी सीएम अरूण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। वहीं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है।