केंद्रीय गृहमंत्री 22 जून को आयेंगे छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने तैयारियों को लेकर ली हाईलेवल मीटिंग
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। वो 22 जून को छत्तीसगढ़ आयेंगे। इस दौरान वो कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रवास को लेकर आज अधिकारियों की बैठक ली। वहीं तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सर्व राहुल भगत, पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।