दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में जन्माष्टमी पर हुई ड्रॉइंग प्रतियोगिता

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में गीता परिवार रायपुर की ओर से जन्माष्टमी ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बालगोपाल के मनमोहक रुपों का आकर्षक रंगों के साथ तैयार किया। रंगों का चयन और ब्रश चलाने का तरीका, फिर साकार हुई मेहनत को देखकर सभी ने  ड्राइंग की जमकर प्रशंसा की। 
 
शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि गीता परिवार की मंजूषा शेलेदार, मेघा कुसरे और स्कूल की शिक्षिकाओं ने स्पर्धा कराई। यह प्रतियोगिता तीन ग्रुप में थीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। स्पर्धा आचल शाह, तुषार वर्मा, रिद्धी  साहू, रुचि साहू, अर्पिता थावकर, लावण्या रोडेकर, परिणीता रोडेकर, प्रणव साहू, रेयांश वर्मा शामिल हुए। वहीं बच्चों से लिए प्रश्नोत्तरी भी कराई गई। जिसमें रौनक वर्मा, भावेश बघेल, दिव्या रोहिदास, सृष्टि ठाकुर ने सही जवाब देकर प्राइज जीते। कार्यक्रम में प्राचार्य मनीष गोवर्धन व मिडिल की इंचार्ज सुनिधि रोकड़े उपस्थित थी।