सरोना केंद्र की महिलाओं मनाया तीज आवरण
2026-09-12 12:55 PM
76
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सभी महिला केंद्रों में तीज आवरण उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सरोना महिला केंद्र की महिलाओं ने मनोरंजक खेलों और सुंदर भजनों के साथ तीज आवरण उत्सव मनाया। तीज आवरण में आई महिलाओं का स्वागत हल्दी कुंकू लगाकर किया गया।
सरोना केंद्र की संयोजिका जयश्री ढेकणे ने बताया कि 9 सितंबर को सरोना केंद्र की महिलाओं के लिए तीज आवरण उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को तीज आवरण की जानकारी दी गई। सभी ने मिलकर ‘पोशम पा’ गेम खेला। जिसमें मीना नवरे विजेता रही। वहीं एक अन्य गेम महिलाओं को अपने हाथ ऊपर उठाकर पेपर में एक मिनट के अंदर स्माइली बनाना था। इस खेल में शुभा गोवर्धन विजेता रही। दूसरे नंबर पर आरती ठोंबरे और तीसरे नंबर पर अनुश्री मोरखीवाले रही।
जयश्री ढेकणे ने आगे बताया कि इस अवसर पर छोटी बालिका सानवी संगवई ने मनाचे श्लोक सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने एक-एक गाने के दो पंक्तियों पर नृत्य किया और ड्रमशिराज का भी सभी ने आनंद लिया। उसके बाद महाराष्ट्र मंडल से मंगाए गए भोजन का सभी ने आनंद लिया।