छत्तीसगढ़

प्रदेश में गुरुवार 26 जून से होगी व्यापक बारिश... आज से मौसम बदला

Raipur News: राजधानी रायपुर में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। आसमान खुला रहा। दिन का तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। मंगलवार सुबह से ही राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं रात से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव दिखेगा। इसके असर से राजधानी में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां सक्रिय होंगी।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  एक द्रोणिका मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर उड़ीसा तक स्थित है तथा यह 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

चंद्रा ने आगे बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तटीय आंध्र प्रदेश से दूर तथा दक्षिण उड़ीसा तट के ऊपर 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  प्रदेश में कल दिनांक 24 जून को अनेक स्थानोथ पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ  छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है।