CG NEWS : स्कूटी सवार दो महिलाओं को ट्रक ने रौंदा... बोर्ड परीक्षाओं का पेपर जांचने निकली थीं शिक्षिकाएं... एक की मौत, दूसरी गंभीर
2023-04-02 06:09 PM
908
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो महिला शिक्षकों को रौंद दिया है। इस हादसे में एक महिला शिक्षक की मौत हो गई है, तो दूसरी की हालत गंभीर है। दोनों गुरुर से बालोद के लिए एक ही स्कूटी में सवार होकर निकली थीं, जहां उन्हें बोर्ड परीक्षाओं का पेपर जांचने का काम मिला हुआ था।
जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा गुरुर थाना इलाके के भरदा गाँव के पास का है। जहाँ गुरूर विकासखंड के चंदनबीरही में पदस्थ स्कूटी सवार दो शिक्षिका व्याख्याता नीता बघेल निवासी कोलीहामार और मीनू साहू निवासी बोहारडीह निवासी गुरूर से बोर्ड पेपर दसवीं व बारहवीं के पेपर जांच करने जिला शिक्षा कार्यालय बालोद के लिये निकली थीं। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को चपेट में लिया। जिससे शिक्षिका नीता बघेल की मौके पर मौत हो गयी। जबकि शिक्षिका मीनू साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत और एक की गंभीर घायल होने के बाद शिक्षकों में शोक की लहर है।