होम थियेटर ब्लास्ट होने से दो भाईयों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
2023-04-03 05:01 PM
318
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में होम थिएटर ब्लास्ट होने से दो भाइयों की मौत हो गई है। इस हादसे में परिवार के डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यह मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्रम चमारी का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के रेंगाखार थाना के चमारी गांव के एक घर में अचानक होम थिएटर में ब्लास्ट हो गया। सोमवार सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था । जिसके बाद वो ब्लास्ट हो गया। होम थिएटर ब्लास्ट में 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है।
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है। बता दें कि मृतक और सभी घायल एक ही परिवार के है। मृतक युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी।