छत्तीसगढ़

मराठा युवा समाज के सर्वसम्मति व निर्विरोध अध्यक्ष बने नीरज इंगले

रायपुर। मराठा युवा समाज की बैठक में समाज के नीरज इंगले को सर्वसम्मित व निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुनें जाने के बाद नीरज ने अपनी भावी योजनाओं को सभी के सामने रखकर सभी युवा शक्ति से एकजुट रहकर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे युवा शक्ति और मजबूत बने। साथ ही सभी युवा साथियों के साथ तात्यापारा चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर आर्शीवाद लिया।।

रायपुर मराठा युवा समाज की बैठक विगत दिनों रखी गई। बैठक में विषयानुसार सर्वसम्मति से  युवा समाज के नवीन अध्यक्ष का चयन करना था। इस प्रक्रिया में सभी सदस्य व संरक्षकगण बैठक में उपस्थित हुए। सभी की उपस्थिति में पूर्व अध्यक्ष लोकेश पवार ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताई व समाज के लिए अपने कार्य और योगदान बताते हुए सब सभी का आभार प्रकट किया। बैठक में नियमानुसार नवीन अध्यक्ष का चयन करने के लिए युवा समाज के संरक्षक गुणवंत घाटगे, नागराज कापसे तथा राहुल डुकरे को निर्वाचन अधिकारी बनाकर लोकेश पवार का इस्तीफा लिया गया।

जिसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने सभी सदस्यों से नव अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव मांगा। जिस पर मराठा युवा समाज के संथापक व संरक्षक सदस्य नीरज इंगले ने अपना नाम अध्यक्ष पद के लिए बैठक में सभी के सामने रखा। जिसका समर्थन व प्रस्ताव आजीवन सदस्य अभिषेक इंदुरकर (अंतु) ने किया। साथ ही अन्य सदस्यों को और समय दिया गया की कोई और नाम यदि अध्यक्ष पद के लिए होतो देवें पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए नीरज इंगले के नाम पर अपनी सहमति प्रदान की। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने नवीन को व निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।

बैठक में वरिष्ठ सदस्य व संरक्षक सुरेन्द्र डुकरे, महेंद्र जाधव, विनोद मांढरे, अतुल चव्हाण, शरद फरताड़े, सुमित ढिगे,  गणेशा जाधव, रविकांत शिंदे के साथ युवा समाज के संरक्षक प्रभात डुकरे, मनीष भोंसले, सौरभ बाकरे, विकास इंदुरकर, अविनाश शिर्के, आशीष महाडिक, हर्ष चव्हाण, महेंद्र कंगले, शिशिर सुरेशे, संजू शिंदे, रितिक राव, अभिजीत जाचक, दिलीप जाधव, हेमंत मोहिते, सौरभ शिंदे, अनुराग वाकड़े, सागर वाकड़े, ब्रवीन सोलंकी, अभिषेक बख्शी, आकाश इंगले, आकाश मगर, निधि डुकरे, डिंपल भोंसले, वंशिका सावके उपस्थित रहीं।