जंगल में नन्हे हाथियों का आराम, तस्वीरें देखकर लोग बोले : वाह…!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। जंगल में नन्हें हाथियों को आराम फरमाते देखा गया, जिसके साथ मादा हाथी उनकी निगरानी करती नजर आई।
यह मनमोहक तस्वीर केंदई रेंज के रेंजर अभिषेक दुबे ने कैमरे में कैद की है। फिलहाल कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा है और इन्हीं में से कुछ हाथियों का यह अद्भुत नजारा सामने आया है। तस्वीरों ने इंसान और हाथी के बीच चल रहे द्वंद्व को एक पल के लिए भुला दिया और प्रकृति की सुंदरता का अलग ही रूप दिखाया।