कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य कामना के लिए एसडीवी के बच्चों ने किया चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अपील पर कैप्टन स्मित मच्छर के स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर 11 बार श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया।

स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अपील और महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले के निर्देश पर संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में सुबह की पाली में बच्चों ने कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
बतादें कि फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में उन पर चाकू से हमला किया गया था और घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया ताकि यात्री और चालक दल हमलावर को काबू कर सकें। विमान बाद में सऊदी अरब के तबुक में उतरा । उनका परिवार गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से आता है।