पुलिस ने 500 का काटा चालान, नाराज़ बुजुर्ग के बेटा धरने पर बैठा, स्थानीय लोगों ने भी कर दिया चक्का जाम
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक सामान्य ट्रैफिक नियम उल्लंघन के लिए बुजुर्ग का ₹500 का चालान काटा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते सड़क पर विरोध और धरने में बदल गया। मौके पर छावनी थाना पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस चालान के नाम पर मनमानी कर रही है और आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।