कार चालक ने मवेशी को कुचला पुलिस ने किया गिरफ्तार
2025-09-02 11:05 AM
48
मुंगेली – जरहागांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बरेला के आवास पारा में खड़े एक बछड़े को कार चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भारतीय गौ क्रांति मंच मुंगेली के अध्यक्ष अभय सिंह ठाकुर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले में कार क्रमांक CG-10 BX-5577 के चालक नवीन कारड़ा को पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। थाना जरहागांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 281, 325 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
एसपी मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी जरहागांव एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिसम्मत कार्यवाही शुरू कर दी है।