CRIME NEWS : कोतवाली इलाके में दिनदहाड़े हत्या... एक युवती के प्रेम में पड़े... दो दोस्तों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
2023-04-07 03:21 PM
522
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से निकलकर यह खबर सामने आई है, जहां एक ही युवती के प्यार में पड़े दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, नतीजतन, एक की हत्या हो गई, तो दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों के बीच पहले युवती से बात करने के मसले पर विवाद हुआ। एक युवक ने कहा वो सिर्फ मुझसे मोहब्बत करती है। दूसरे युवक ने कहा कि वो सिर्फ और सिर्फ मेरी है। इस पर विवाद इतना बढ़ा कि युवक कुर्बान ने साहिल को चाकू से गोद डाला और उसकी हत्या कर दी।
इस हत्याकांड में आरोपी मोहम्मद कुर्बान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि, युवती दोनों युवकों से बात किया करती थी। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। दोनो युवकों के बीच दोस्ती थी और साथ में ही फेरीकर सामान बेचते थे।
विवाद के दौरान नशे में थे
बताया जा रहा है कि बुधवार को दंतेवाड़ा साप्ताहिक बाजार लगता है। दोनों उसी बाजार में थे। दोनों ने शराब पी रखी थी और बाजार में दुकान लगाया था। दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ, और मारपीट भी हुई। हालांकि, थोड़ी देर के बाद मामला शांत हो गया था।
दौड़ा—दौड़ा कर चाकू गोदा
मामला शांत होने के बाद दोनों अपनी दुकान चला रहे थे, इसी बीच मोहम्मद कुर्बान ने साहिल से पूछा तुमने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? इसका जवाब देते हुए साहिल ने कहा कि वो मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है। इतने में कुर्बान को गुस्सा आया और उसने कहा कि वो सिर्फ मेरी है। फिर अपने पास रखे चाकू से उस पर वार कर दिया। जिसके बाद साहिल खुद को बचाने के लिए भागने लगा। कुर्बान ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से करीब 4 से 5 बार हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।