छत्तीसगढ़

डेंटल कॉलेज का निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर

बिलासपुर| दांतों की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को मौखिक स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने के लिए डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, सकरी ने सराहनीय पहल की है।

कॉलेज की ओर से आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल, सेंदरी में दो दिवसीय निःशुल्क दंत परीक्षण एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर 1 और 2 सितंबर को आयोजित हुआ, जिसमें 650 बच्चों और शिक्षकों की जांच की गई।शिविर का आयोजन कॉलेज के चेयरमेन प्रकाश दावड़ा, सेक्रेटरी अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राना के. वर्गीस के मार्गदर्शन में किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर एस.के. जनास्वामी, प्राचार्या जी.आर. मधुलिका और उप-प्राचार्या ने इस शिविर की सराहना करते हुए सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन ने न केवल बच्चों को स्वस्थ मुस्कान की राह दिखाई, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों को भी मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री और पीडोडॉन्टिक विभाग से डॉ. स्वाति अग्रवाल और शिविर में डॉ. प्रिना, डॉ. भारती, डॉ. इशानी, डॉ. एकता, डॉ. प्रीति, डॉ. रितुपर्णा और डॉ. मिनल की टीम ने बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।