भारतमाला परियोजना घोटाले की जांच रिपोर्ट भेजी गई केन्द्र को, शिकायतों-आवेदनों का भी हो रही परीक्षण…
रायपुर। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर – विशाखापट्नम इकॉनामिक कॉरिडोर में मुआवजा घोटाला की जांच रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई है. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर जांच रिपोर्ट की स्क्रूटनी तथा जांच टीम गठित होने के बाद प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का परीक्षण भी किया जा रहा है.
भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर- विशाखापट्नम इकॉनामिक कॉरिडोर में मुआवजा घोटाला सामने आने के बाद राज्य शासन के निर्देश पर भूअर्जन मुआवजा प्रकरणों की जांच का जिम्मा रायपुर संभाग के आयुक्त को सौंपा गया था. संभागायुक्त ने भारतमाला परियोजना के तहत भू-अर्जन मुआवजा प्रकरणों के संबंध में नए सिरे से दावा- आपत्तियां मंगाई थीं.संभागायुक्त को डेढ़ सौ से अधिक दावा-आपत्तियां व शिकायतें मिली थीं. इनकी जांच के लिए अपर कलेक्टरों की अध्यक्षता में चार अलग-अलग टीमें बनाई थीं. उन्हें हफ्तेभर के भीतर रिपोर्ट देने कहा गया था. तीन टीमों ने अपनी रिपोर्ट संभागायुक्त को सौंप दी है. केवल एक टीम की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है.